मालेगांव धमाका : आरोपियों की हिरासत अवधि 16 तक बढ़ी
भाषा
नासिक,
मंगलवार,
नवंबर 3,
2009
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर सहित मालेगांव विस्फोटों के सभी 11 आरोपियों की हिरासत अवधि एक स्थानीय अदालत ने इस महीने की 16 तारीख तक बढ़ा दी है।
लोक अभियोजक अजय मिसर ने बताया कि साध्वी प्रज्ञा को छोड़कर सभी आरोपियों को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गोविंद सनाप की अदालत में पेश किया गया। जहां इनकी हिरासत अवधि बढ़ा दी गई।