स्वाइन से छुटकारा मिला नहीं कि डेंगू ने आ घेरा
वार्ता
नई दिल्ली,
मंगलवार,
नवंबर 3,
2009
राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे के दौरान स्वाइन फ्लू के 22 और डेंगू के 19 नए मामले सामने आने के साथ ही स्वाइन फ्लू के रोगियों की संख्या बढ़कर 3488 तथा डेंगू से प्रभावित मरीजों की कुल संख्या 416 पर पहुंच गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देशभर में मंगलवार को स्वाइन फ्लू के 76 नए पुष्ट मामले आने के साथ ही कुल रोगियों की संख्या 14049 पहुंच गई हैं जबकि इससे अब तक कुल 477 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में स्वाइन फ्लू के 22 नए मामले आने से कुल रोगियों की संख्या बढ़कर 3488 हो गई तथा इससे अब तक राजधानी में 16 लोगों की जान जा चुकी है।
डेंगू के बारे में जानकारी देते हुए दिल्ली नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी एनके यादव ने बताया कि गत 24 घंटों में डेंगू के 19 नए मामले आए हैं। उन्होंने कहा कि निगम ने डेंगू के इलाज के लिए अस्पतालों में उचित प्रबंध किया हुआ है।