• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 23,  2009  11:05 नवंबर Last Updated :
  • लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट को लेकर लोकसभा में हंगामा
  • आडवाणी ने पूछा, किसने लीक की रिपोर्ट
  • आडवाणी के बयान पर लोकसभा में हंगामा
दुनिया से
कराची में ट्रेन दुर्घटना में 17 की मौत
भाषा
कराची, मंगलवार, नवंबर 3, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
कराची के बाहरी इलाके में एक यात्री ट्रेन एक मालगाड़ी से टकरा गई जिससे कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग घायल हो गए। यात्री ट्रेन के चालक ने सिग्नल को अनदेखा कर दिया था।

अधिकारियों ने बताया कि कराची जा रही अल्लामा इकबाल एक्सप्रेस सुबह जुम्मा गोठ स्टेशन के समीप सुपर पार्सल एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकरा गई।

रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी यूसुफ सूमरो ने कहा कि अल्लामा इकबाल एक्सप्रेस के चालक ने सिग्नल नहीं देखा और ट्रेन मालगाड़ी में पीछे से घुस गई और यह हादसा हुआ।

रेलवे डीएसपी आफताब मेमन ने कहा कि चालक की लापरवाही के कारण हादसा हुआ दिखाई देता है जिसके नतीजतन यात्री ट्रेन मालगाड़ी में घुस गई।

अन्य अधिकारियों ने भी कहा कि सिग्नलों की घालमेल से यह हादसा हुआ।

यात्री ट्रेन की पहली दो बोगियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं जिसके चलते महिलाओं और बच्चों सहित कई यात्री हताहत हुए।

टीवी चैनलों ने अधिकरियों के हवाले से कहा कि कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
फोकस
दिवंगत पॉप गायक माइकल जैक्सन के एक सफेद रंग के दस्ताने की नीलामी 350,000 डॉलर में की गई।