• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 23,  2009  13:39 नवंबर Last Updated :
खेल
एशियन इनडोर गेम्स में भारत ने जीते सात पदक
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
नई दिल्ली, मंगलवार, नवंबर 3, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
विएतनाम के हनोई में चल रहे एशियन इनडोर गेम्स प्रतियोगिता में विएतनामी मार्शल आर्ट 'वोविनाम' भारत के लिए शुभ साबित हुआ है। इस अल्पज्ञात विएतनामी खेल में भारत ने सात पदक जीत लिए हैं।

भारत के सात सदस्यीय वोविनाम दल ने एक स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक जीत लिए हैं। महाराष्ट्र की प्रतीक्षा संतोष शिंदे ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और तीन रजत पदक जीते। वह दल की एक मात्र खिलाड़ी रहीं, जिन्होंने एकल प्रदर्शन श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता है।

प्रतीक्षा, राहुल कुमार, शशांक बजरंग काथाडे और देवराव शंकरराव को बहुमुखी हमला तकनीक में रजत पदक हासिल हुआ है। दोहरी तलवारबाजी में प्रतीक्षा और आकांक्षा सहाय ने दूसरा रजत पदक जीता है। प्रतीक्षा ने तीसरा रजत पदक लड़ाई श्रेणी में जीता है।

वोविनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष विष्णु सहाय ने कहा, "हमारे दल ने इस प्रतियोगिता में असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है। खिलाड़ियों ने अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन किया और सात पदक झटक लिए।"
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
फोकस
गृहमंत्री चिदंबरम का कहना है कि रिपोर्ट की एक ही कॉपी है और वह सुरक्षित है। तो क्या इस रिपोर्ट को जस्टिस लिब्रहान आयोग ने ही लीक की या खुद चिदंबरम ने? सवाल यह भी है कि वाजपेयी का नाम रिपोर्ट में कैसे आया, जबकि आयोग ने उन्हें सम्मन भी नहीं भेजा था...