• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 22,  2009  22:26 नवंबर Last Updated :
खेल
तेंदुलकर के 17 हजार रन पूरे होने का इंतजार जारी
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
नई दिल्ली, मंगलवार, नवंबर 3, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को आगामी पांच नवंबर को मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के 17,000 एकदिवसीय रन पूरे होने का इंतजार है।

पिछले 20 वर्षों से भारतीय क्रिकेट के खेवनहार रहे तेंदुलकर को इस जादई आंकड़े को छूने के लिए सात रनों की दरकार है। पांच नवंबर को हैदराबाद में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच पांचवां एकदिवसीय मैच है। इस लिहाज से यह मैदान तेंदुलकर के इस रिकार्ड का गवाह बनता दिख रहा है।

पहले लगा था कि मोहाली का पंजाब क्रिकेट संघ स्टेडियम तेंदुलकर के इस रिकार्ड का गवाह बनेगा क्योंकि उन्हें इसके लिए 47 रन बनाने की जरूरत थी। एक समय वह 40 रन के व्यक्तिगत योग पर पहुंच गए थे लेकिन इसी मुकाम पर वह दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से आउट करार दिए गए।

तेंदुलकर नेथन हारित्ज की गेंद पर पगबाधा आउट करार दिए गए। टीवी रिप्ले को देखने से लगा कि तेंदुलकर के खिलाफ अंपायर अशोक डीसिल्वा का वह फैसला एक लिहाज से विवादास्पद था क्योंकि गेंद उनके पैड से टकराकर लेग स्टंप से बाहर जा रही थी।

तेंदुलकर ने हालांकि अपनी छवि के साथ न्याय करते हुए अंपायर के इस फैसले को लेकर मैदान में किसी प्रकार का विरोध नहीं जताया लेकिन ड्रेसिंग रूप में उन्हें लंबे समय तक अपने साथियों के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करते देखा गया।

अपने करियर का 434वां मैच खेल रहे तेंदुलकर ने 16,993 हजार रनों तक के अपने शानदार सफर के दौरान कुल 44 शतक और 91 अर्धशतक लगाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1851 चौके और 177 छक्के निकले हैं। एकदिवसीय मैचों में उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत योग 186 नाबाद रहा है।

तेंदुलकर ने 18 दिसंबर, 1989 को गुजंरावाला में पाकिस्तान के खिलाफ अपने एकदिवसीय अंतराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। उस समय उनकी उम्र 16 वर्ष के करीब थी। तेंदुलकर ने टेस्ट मैचों में सर्वाधिक 12773 रन बनाए हैं। उनके नाम सर्वाधिक 42 शतक दर्ज हैं।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
फोकस
दिवंगत पॉप गायक माइकल जैक्सन के एक सफेद रंग के दस्ताने की नीलामी 350,000 डॉलर में की गई।