• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 22,  2009  22:26 नवंबर Last Updated :
भारत से
तेल डिपो में आग का धधकना जारी
वार्ता
जयपुर, मंगलवार, नवंबर 3, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
जयपुर के सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र में इंडियन ऑयल कारपोरेशन के डिपो में लगी आग पर छठे दिन भी काबू नहीं पाया जा सका।

जिलाधिकारी कुलदीप राकां ने बताया कि गत 29 अक्टूबर को डिपो के 11 टैंकों में लगी आग में अब केवल एक टैंक में धुंऐ के साथ आग धधक रही है जबकि एक अन्य में धुंआ निकल रहा है। राकां ने इस एक टैंक की आग भी बुधवार तक स्वत: बुझ जाने की संभावना जताई। उन्होंने कहा कि संभावित खतरे के सारे बंदोबस्त करने के बाद सीतापुरा क्षेत्र में अब लोगों को अपने घरों में पुताई तथा इलेक्ट्रिक काम की इजाजत दी गई है और धीरे-धीरे क्षेत्र में सामान्य गतिविधियों शुरू करने की कोशिश की जा रही है।

हालांकि आग के कमजोर पड़ जाने के बाद सोमवार को ही सेना को इस क्षेत्र से हटा दिया गया था। उन्होंने बताया कि इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई तथा कई घायलों में अब केवल सवाई मानसिंह अस्पताल में सात घायलों का इलाज किया जा रहा है। शेष को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रभावित लोगों के लिए खोले गए राहत शिविरों में से अब केवल दो शिविरों में 50 व्यक्ति रह गए हैं।

इस हादसे के कारण जयपुर-सवाई माधोपुर रेल मार्ग छठे दिन भी बंद रहा तथा इस मार्ग से जाने वाली अन्य कई गाड़ियों के समय तथा मार्ग भी बदले गए। उन्होंने बताया कि आग से विद्युत आपूर्ति बंद किए जाने से प्रभावित क्षेत्रों में नियमित पेयजल आपूर्ति के लिए पानी के टैंकर्स भिजवाए जा रहे हैं। इसके अलावा प्रभावित लोगों की चिकित्सा के लिए मोबाइल एवं स्टेटिक चिकित्सा दलों द्वारा घर-घर जाकर लोगों को नि:शुल्क चिकित्सा सुलभ करा रहे हैं।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
फोकस
दिवंगत पॉप गायक माइकल जैक्सन के एक सफेद रंग के दस्ताने की नीलामी 350,000 डॉलर में की गई।