• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 23,  2009  11:40 नवंबर Last Updated :
  • लोकसभा में गृहमंत्री चिदंबरम का बयान
  • इसी सत्र में पेश करेंगे लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट
  • लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट को लेकर लोकसभा में हंगामा
  • आडवाणी ने पूछा, किसने लीक की रिपोर्ट
  • आडवाणी के बयान पर लोकसभा में हंगामा
बिजनेस
दिल्ली सरकार 14 रुपये प्रति किलो के भाव में बेचेगी आटा
भाषा
नई दिल्ली, बुधवार, नवंबर 4, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)

दिल्ली सरकार गेहूं की बढ़ती कीमतों से परेशान लोगों को राहत देने के लिए करीब 400 मदर डेयरी आउटलेट्स और 75 केन्द्रीय भंडारों के जरिए शहर में रियायती दरों पर आटा बेचेगी।

अधिकारियों के मुताबिक, गेहूं का आटा 14 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बेचा जाएगा जबकि बाजार में आटा 20 से 25 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर उपलब्ध है।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री हारून यूसुफ की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में रियायती दरों पर गेहूं का आटा बेचने का निर्णय किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि केन्द्र ने इस उद्देश्य से दिल्ली सरकार को 1,080 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर 80 हजार टन गेहूं उपलब्ध कराने की सहमति दी है। उन्होंने कहा कि गेहूं का आटा अगले सप्ताह से मदर डेयरी आउटलेट्स, केन्द्रीय भंडारों और कुछ अन्य चुनिंदा आउटलेट्स पर पांच किलोग्राम और 10 किलोग्राम के पैकेट में उपलब्ध होगा।

पांच किलोग्राम पैकेट की कीमत 70 रुपये होगी, जबकि 10 किलोग्राम पैकेट की कीमत 139 रुपये होगी।

टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
फोकस
विश्व हिंदू परिषद ने शिवसेना के उन दावों को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि बाल ठाकरे की पार्टी अयोध्या में बाबरी मस्जिद को गिराए जाने के लिए जिम्मेदार है।