• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 23,  2009  11:05 नवंबर Last Updated :
  • लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट को लेकर लोकसभा में हंगामा
  • आडवाणी ने पूछा, किसने लीक की रिपोर्ट
  • आडवाणी के बयान पर लोकसभा में हंगामा
भारत से
छापामारी से त्रस्त कोड़ा पहुंचे अस्पताल!
भाषा
रांची, बुधवार, नवंबर 4, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (3)
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को उच्च रक्तचाप और पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। काले धन को विदेश भेजने (मनी लांड्रिंग) के मामले में आयकर विभाग के अधिकारियों की उनके आवास पर छापामारी जारी है।

कोड़ा पर जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाने वाले आयकर विभाग के अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री की बीमारी की शिकायत क्या पूछताछ से बचने की चाल है।

अब्दुर्रज्जाक मेमोरियल वीभर अस्पताल के प्रवक्ता जावेद अख्तर ने बताया, ‘‘बीमारी की शिकायत के बाद वह दोपहर को अस्पताल में भर्ती हुए। उन्हें गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है। चिकित्सक उनकी देख-रेख कर रहे हैं और पैथोलॉजी रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी बीमारी के बारे में कुछ कहा जा सकता है।

कोड़ा की देख-रेख कर रहे चिकित्सकों ने कहा है कि किडनी की बीमारी के इलाज के बाद एक हफ्ते पहले उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई थी। उन्होंने कहा, ‘‘कोड़ा उच्च रक्तचाप और पेट में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती हुए हैं।’’ कथित तौर पर मनी लांड्रिंग तथा निवेश के मामले में आयकर के अधिकारी कोडा से पूछताछ कर रहे हैं।

अधिकारियों ने दावा किया कि उनके पास वह दस्तावेज मौजूद है जिससे यह पता चलता है कि कोडा ने मनी लांड्रिंग के जरिये 60 करोड़ रुपया विदेश भेजा है।
टिप्पणियां:
पढ़ें (3)
टिप्पणियां
पब्लिक का पैसा खाया है, तो उसको पब्लिक के ही हवाले कर दो। पब्लिक सब भुगत लेगी। पर करेगा कौन?
ajay dixit, dixit.ajayk@gmail.com, agra
ये हॉस्पिटल में भरती होना नेता लोगों की पुरानी चाल है, ताकि बड़े अफसरों और अधिकारियों के साथ मांडवाली करने का टाइम मिल सके, आज मैं दावे के साथ कह रहा ... पढ़ें
मोहन, mohan_pyare123@gmail.com, मुंबई
हां पेट दर्द तो होगा ही। खाली जो कर दिया गया है, छापे मार-मार कर...
परमजीत, tandon_boy@yahoo.co.in, जालंधर
 
खोजें
 
फोकस
दिवंगत पॉप गायक माइकल जैक्सन के एक सफेद रंग के दस्ताने की नीलामी 350,000 डॉलर में की गई।