बरखा दत्त, नूरानी को मिला सीएच मोहम्मद कोया पुरस्कार
भाषा
कोझिकोड़,
बुधवार,
नवंबर 4,
2009
रक्षा मंत्री एके एंटनी ने इस वर्ष का सीएच मोहम्मद कोया स्मृति राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार एनडीटीवी की बरखा दत्त और स्तंभकार एजी नूरानी को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए दिया।
बरखा दत्त और नूरानी को यहां आयोजित एक समारोह में यह सम्मान दिया गया जिसमें विशेष तौर पर तैयार किए गए स्मृति चिह्न और 1,11,111 रुपये का नकद इनाम दिया जाता है।
नूरानी संवैधानिक विशेषज्ञ होने के साथ साथ उच्चतम न्यायालय में वकील और राजनीतिज्ञ विश्लेषक हैं। उन्होंने ‘द कश्मीर क्वेश्चन’ और ‘इस्लाम एंड जेहाद’ सहित अनेक पुस्तकें लिखी हैं।
यह पुरस्कार केरल के पूर्व मुख्यमंत्री के नाम पर बने सीएच मोहम्मद कोया ट्रस्ट और कालीकट प्रेस क्लब द्वारा संयुक्त रूप से दिया जाता है।