• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 23,  2009  13:39 नवंबर Last Updated :
खेल
पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को किया चारों खाने चित
भाषा
अबू धाबी, बुधवार, नवंबर 4, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
‘मैन ऑफ द मैच’ शाहिद अफरीदी और कामरान अकमल के तेजतर्रार अर्द्धशतकों के बल पर विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद अफरीदी की अगुवाई में गेंदबाजों के धारदार प्रदर्शन से पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को पहले एकदिवसीय क्रिकेट मैच में 138 रन के बड़े अंतर से परास्त कर दिया।

अर्से बाद वनडे मैच में अर्द्धशतक बनाने वाले अफरीदी ने गेंदबाजी में भी हाथ दिखाते हुए दो कीवी बल्लेबाजों को अपनी घूमती गेंदों का शिकार बनाया।

न्यूजीलैंड इस मैच में पाकिस्तान को कहीं भी टक्कर देता नहीं दिखा और 288 रन के विशाल लक्ष्य के आगे घुटने टेकते हुए महज 149 रन पर उसकी पूरी टीम आउट हो गई। सिर्फ एरोन रेडमंड (52) और कप्तान डेनियल वेटोरी (38) ही पाकिस्तानी गेंदबाजों का कुछ हद तक मुकाबला कर सके।

पाकिस्तान की तरफ से अफरीदी के अलावा उमर गुल, अब्दुल रज्जाक और सईद अजमल ने दो-दो विकेट लिए जबकि एक विकेट मोहम्मद आमेर की झोली में गया। न्यूजीलैंड के आठ खिलाड़ी दहाई का अंक नहीं छू सके।

इससे पहले अफरीदी, अकमल और खालिद लतीफ के अर्द्धशतकों के दम पर पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय क्रिकेट मैच में नौ विकेट पर 287 रन बनाए।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
फोकस
गृहमंत्री चिदंबरम का कहना है कि रिपोर्ट की एक ही कॉपी है और वह सुरक्षित है। तो क्या इस रिपोर्ट को जस्टिस लिब्रहान आयोग ने ही लीक की या खुद चिदंबरम ने? सवाल यह भी है कि वाजपेयी का नाम रिपोर्ट में कैसे आया, जबकि आयोग ने उन्हें सम्मन भी नहीं भेजा था...