• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 23,  2009  11:05 नवंबर Last Updated :
  • लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट को लेकर लोकसभा में हंगामा
  • आडवाणी ने पूछा, किसने लीक की रिपोर्ट
  • आडवाणी के बयान पर लोकसभा में हंगामा
भारत से
बर्फबारी ने बिगाड़ा आतंकियों का खेल, बदल रहे हैं पैंतरा
वार्ता
नई दिल्ली, बुधवार, नवंबर 4, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
समय से पहले हिमपात के कारण पाकिस्तान से लगी नियंत्रण रेखा पर विभिन्न दर्रों के बंद पड़ने से कश्मीर में घुसपैठ करने की आतंकवादियों की योजनाओं का खेल गड़बड़ा गया है। सीमा पार के आकाओं से अब घाटी के आतंकवादियों को हिदायतें मिल रही हैं कि वे प्रशिक्षण के लिए उस ओर न आएं।

सेना के सूत्रों ने नियंत्रण रेखा के आर-पार आतंकवादियों और उनके आकाओं के बीच हो रहे गुप्त संवादों के हवाले से बताया कि हिमपात के कारण पिछले एक पखवाड़े में आतंकवादियों के इस ओर घुसपैठ के कई इरादे विफल हो चुके हैं।

सूत्रों ने कहा कि एक आतंकवादी ने सीमापार अपने हिजबुल मुजाहिद्दीन के आका को बताया कि बर्फबारी की वजह से एक सेक्टर में पिछले एक सप्ताह के भीतर ही दो बार घुसपैठ की कोशिश नाकाम हो गई।

आतंकवादियों के लिए काम करने वाली एक महिला और नियंत्रण रेखा के पार एक आतंकवादी के बीच हुए संवाद को सुना गया जिसमें दूसरी ओर से यह हिदायत दी जा रही थी कि आतंकवादियों को पाक अधिकृत कश्मीर में प्रशिक्षण के लिए आने से रोका जाए ताकि घाटी में आतंकवादियों की संख्या बरकरार रखी जा सके। सेना के सूत्रों के अनुसार आतंकवादियों को इस बात के लिए भी उकसाया जा रहा है कि वे किसी तरह भारतीय अधिकारियों से वैध दस्तावेज लेकर पाकिस्तान आने की कोशिश करें ताकि शक की गुंजाइश कम रहे।

आतंकवादियों और उनके आकाओं के बीच बातचीत के ये खुलासे ऐसे समय हुए हैं जब पाकिस्तान में हालात लगातार बिगड़ रहे हैं और पाक सैनिकों की छुट्टियां 16 नवम्बर से 16 जनवरी तक के लिए रद्द कर दी गई हैं। पाकिस्तानी फौज के इस कदम को भारतीय सेना पैनी नजर से देख रही है। समझा जाता है कि पाकिस्तानी सैनिकों और अधिकारियों की छुट्टियां वजीरिस्तान में चल रहे ऑपरेशन राहे निजात को देखते हुए रद्द की गई हैं लेकिन भारतीय सेना चौकसी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती।

सेना प्रमुख जनरल दीपक कपूर ने आगाह किया कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान की स्थिति की चिंगारियां यहां तक आ सकती हैं और सैन्य बल किसी भी हालात से निपटने को तैयार हैं।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
फोकस
दिवंगत पॉप गायक माइकल जैक्सन के एक सफेद रंग के दस्ताने की नीलामी 350,000 डॉलर में की गई।