• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 23,  2009  11:40 नवंबर Last Updated :
  • लोकसभा में गृहमंत्री चिदंबरम का बयान
  • इसी सत्र में पेश करेंगे लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट
  • लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट को लेकर लोकसभा में हंगामा
  • आडवाणी ने पूछा, किसने लीक की रिपोर्ट
  • आडवाणी के बयान पर लोकसभा में हंगामा
भारत से
भारत की आंखों में धूल झोंक रहा है चीन
एनडीटीवी इंडिया
नई दिल्ली, बुधवार, नवंबर 4, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (1)
चीन, भारत और दुनिया की आंखों में धूल झोंक रहा है। इस बात के पक्के सबूत मिले हैं कि चीन अपने इलाके में ब्रह्मपुत्र नदी पर डैम बना रहा है। नेशनल रिमोट सेंसिंग एजेंसी ने इसकी पक्की तस्वीरें हासिल की हैं। इनकी जानकारी सचिवों की कमेटी को भी दे दी गई है।

बुधवार के 'इंडियन एक्सप्रेस' अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने ब्रह्मपुत्र नदी के अपने इलाके झांगमू में डैम निर्माण का काफी काम पूरा भी कर लिया है।

अब यह देखना काफी अहम होगा कि भारत सरकार का औपचारिक रुख इस मामले में क्या होता है, क्योंकि अब तक चीन बार−बार इस बात से इनकार करता रहा है कि वह कोई डैम बना रहा है।

अगर यह डैम बना तो भारत के लिए बड़ा खतरा रहेगा, क्योंकि चीन हमेशा ब्रह्मपुत्र का पानी रोकने की कोशिश कर सकता है। और अगर यह डैम टूटा तो अरुणाचल और नॉर्थ ईस्ट के बड़े इलाकों में तबाही हो सकती है।

यह बांध उस इलाके में बन रहा है, जहां नदी भारत में घुसने से पहले एक तेज मोड़ लेती है। इस मोड़ पर यह नदी 200 किलोमीटर के अंदर 3000 मीटर की ऊंचाई उतरती है। जाहिर है ऐसे में ये जगह हाइड्रोपावर के नजरिए से अहम हो जाती है।

इस डैम की मदद से नदी को चीन के सूखे इलाके जिनजियांग और गानसू की तरफ मोड़ा जाएगा। इसके लिए नदी का पानी कई हजार किलोमीटर का रास्ता बदलेगा। इस प्रोजेक्ट से दोनों देशों के बीच सीमा विवाद बढ़ सकता है। इसके अलावा भारत और बांग्लादेश सूखे के महीनों में पानी के छोड़े जाने के मामले में चीन पर निर्भर हो जाएंगे।

वहीं मानसून के महीनों में बाढ़ से बचना-बचाना भी चीन के काबू में आ सकता है। इसके अलावा नदी का तीव्र मोड़ ऐसे इलाके में है, जहां भूकंप का खतरा बना रहता है। ऐसे में छोटे छोटे न्यूक्लियर धमाकों की मदद से हिमालय में टनल बनाने के चीन के प्लान भी खतरनाक साबित हो सकते हैं।
टिप्पणियां:
पढ़ें (1)
टिप्पणियां
चीन को सबक सिखाने के लिए भारत को डैम का विरोध करना चाहिए। भारत को अपना भी कोई निर्माण कार्य उस इलाके में करना चाहिए।
पवन kumar, psshaha@gmail.com, delhi
 
खोजें
 
फोकस
विश्व हिंदू परिषद ने शिवसेना के उन दावों को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि बाल ठाकरे की पार्टी अयोध्या में बाबरी मस्जिद को गिराए जाने के लिए जिम्मेदार है।