• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 23,  2009  11:05 नवंबर Last Updated :
  • लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट को लेकर लोकसभा में हंगामा
  • आडवाणी ने पूछा, किसने लीक की रिपोर्ट
  • आडवाणी के बयान पर लोकसभा में हंगामा
खेल
ऑस्ट्रेलिया को फिर 'चोट', हेनरिक्स बाहर
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
हैदराबाद, बुधवार, नवंबर 4, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी मोएसिस हेनरिक्स 5 नवंबर को राजीव गांधी स्टेडियम में भारत के साथ होने वाले पांचवें एकदिवसीय मुकाबले में नहीं खेल सकेंगे।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के मुताबिक हेनरिक्स की जांघ की मांसपेशी में खिंचाव है और उन्हें कम से कम तीन दिनों तक आराम की सलाह दी गई है। मोहाली में खेले गए चौथे मुकाबले के दौरान क्षेत्ररक्षण करते वक्त हेनरिक्स को चोट लगी थी।

इसके साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम के चोटिल खिलाड़ियों की संख्या पांच हो गई है। इससे पहले विकेटकीपर बल्लेबाज टिम पेन, हरफनमौला खिलाड़ी जेम्स होप्स, तेज गेंदबाज ब्रेट ली और पीटर सिडल को अलग-अलग तरह की चोटों के कारण स्वदेश लौटाया जा चुका है।

नियमित विकेटकीपर ब्रैड हेडिन के स्थान पर टीम में शामिल किए गए पेन को अंगुली टूटने के कारण स्वदेश भेजा गया था, जबकि होप्स की जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव था। वह वडोदरा में पहले मुकाबले में खेले थे।

दूसरी ओर, ली को कोहनी में सूजन के कारण इस श्रृंखला को बीच में ही छोड़कर घर लौटना पड़ा। सिडल को शरीर के बाएं हिस्से में अकड़न के कारण स्वदेश भेजा गया है। उनके स्थानापन्न के नाम की घोषणा अभी नहीं हुई है।

इस बीच, सीए ने खबर दी है कि ब्रेट ली का स्थान लेने के लिए विक्टोरिया के गेंदबाज क्लिंटन मैके अपनी टीम के साथ जुड़ गए हैं। हेनरिक्स के चोटिल होने के बाद मैके का हैदराबाद में खेलना तय माना जा रहा है। सात मैचों की श्रृंखला के चौथे मुकाबले में भारत को 24 रनों से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने श्रृंखला में 2-2 की बराबरी कर ली।

भारतीय टीम ने दिल्ली में खेले गए तीसरे मुकाबले में उसे छह विकेट से हराकर 2-1 की बढ़त बनाई थी। पहला मैच वडोदरा में खेला गया था। ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच चार रन से जीता था, जबकि नागपुर में खेले गए दूसरे मुकाबले में मेजबान टीम ने 99 रनों से जीत हासिल की थी।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
फोकस
दिवंगत पॉप गायक माइकल जैक्सन के एक सफेद रंग के दस्ताने की नीलामी 350,000 डॉलर में की गई।