• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 23,  2009  11:40 नवंबर Last Updated :
  • लोकसभा में गृहमंत्री चिदंबरम का बयान
  • इसी सत्र में पेश करेंगे लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट
  • लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट को लेकर लोकसभा में हंगामा
  • आडवाणी ने पूछा, किसने लीक की रिपोर्ट
  • आडवाणी के बयान पर लोकसभा में हंगामा
खेल
अगले सप्ताह अभ्यास शुरू करेंगे ब्रेट ली
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
मेलबर्न, बुधवार, नवंबर 4, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
कोहनी में चोट के कारण भारत के साथ जारी सात मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला बीच में ही छोड़कर स्वदेश लौट चुके ऑस्ट्रेलियाई टीम के तेज गेंदबाज ब्रेट ली अगले सप्ताह गेंदबाजी अभ्यास शुरू करेंगे।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने बुधवार को कहा कि ली के साथ-साथ विकेटकीपर बल्लेबाज टिम पेन का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। परीक्षण से यह बात सामने आई कि दोनों की चोट गंभीर नहीं है।

नियमित विकेटकीपर ब्रैड हेडिन के स्थान पर भारत दौरे के लिए चयनित टीम में शामिल किए गए पेन को अंगुली टूटने के कारण स्वदेश भेजा गया।

सीए के फिजियो एलेक्स कोंतोरिस ने कहा, "ली और पेन ने एक विशेषज्ञ तथा सीए के चिकित्सकीय दल से अपनी जांच कराई। ली की चोट गंभीर नहीं है और वह अगले सप्ताह अभ्यास शुरू कर देंगे। दूसरी ओर, पेन को टूटी अंगुली की समस्या से निजात पाने के लिए किसी प्रकार के ऑपरेशन की जरूरत नहीं पड़ेगी। वैसे पेन को अभ्यास शुरू करने में तीन सप्ताह लग सकते हैं।"

कोंतोरिस ने बताया कि पीठ में दर्द की शिकायत के कारण भारत दौरे पर नहीं जा सके उपकप्तान माइकल क्लार्क पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं और वह वेस्टइंडीज के साथ इस महीने के उत्तरार्ध में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच की टीम के चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
फोकस
विश्व हिंदू परिषद ने शिवसेना के उन दावों को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि बाल ठाकरे की पार्टी अयोध्या में बाबरी मस्जिद को गिराए जाने के लिए जिम्मेदार है।