• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
B2B
 IST 12,  2010  01:03 मार्च Last Updated :
खेल
वनडे में भी टेस्ट की तरह खेलें सहवाग : गावस्कर
वार्ता
नई दिल्ली, बुधवार, नवंबर 4, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग को सलाह दी है कि टेस्ट मैचों की तरह बल्लेबाजी करने से उन्हें वनडे में भी दोहरा शतक जमाने का मौका मिल सकता है।

सहवाग पारी की शुरुआत को बड़े ही विस्फोटक तरीके से करते हैं, लेकिन वह अपने स्कोर को ज्यादा देर तक नहीं खींच पा रहे हैं। मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे वनडे मैच में सहवाग ने अपने चिरपरिचित अंदाज में बल्लेबाजी शुरू की और महज 19 गेंदों में 30 रन ठोक डाले, लेकिन वह विकेट पर ज्यादा देर नहीं टिककर खेल सके।

गावस्कर ने कहा कि सहवाग को वनडे में भी उसी तरह खेलने की जरूरत है, जैसा वह टेस्ट मैचों में तेज शुरुआत के साथ बल्लेबाजी करते हैं। उन्होंने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा, सहवाग को आक्रमण के साथ धैर्य का संतुलन बनाकर खेलने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, यदि वह ऐसा करते हैं, तो वह 40-50 ओवर तक विकेट पर टिक सकते हैं और यहां तक कि 200 का स्कोर भी बना सकते हैं। गावस्कर चोटिल ओपनर गौतम गंभीर के स्थान पर विराट कोहली को शीर्ष क्रम पर उतारे जाने के भी पक्ष में नहीं हैं।

गौरतलब है कि गर्दन में चोट लगने की वजह से चोटिल होकर टीम से बाहर हुए गंभीर की गैरमौजूदगी में कोहली को उनके स्थान पर भेजा गए, लेकिन कोहली इस मौका का फायदा नहीं उठा सके। गावस्कर ने कहा कि सुरेश रैना को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आना चाहिए, क्योंकि वह जिन टीमों के लिए खेलते हैं, अधिकतर उसी क्रम पर बल्लेबाजी करते हैं।

उन्होंने कहा, कप्तान धोनी को रैना को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजना चाहिए। यह ठीक है कि धोनी को कोहली में विश्वास है, लेकिन गंभीर के चोटिल होने के बाद रैना को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना चाहिए।

गावस्कर ने कहा, रैना हर दूसरी टीम के लिए उसी स्थान पर बल्लेबाजी करते हैं। कोहली को थोड़ा इंतजार करने के बाद आखिरी में बल्लेबाजी के लिए उतारना चाहिए। हैदराबाद में गुरुवार को होने वाले पांचवे वनडे मैच के बारे में पूर्व भारतीय ओपनर ने कहा कि दोनों टीमों के बीच एक बेहद रोमांचक मुकाबला होगा। वहां की पिच पर पिछले महीने हुए चैंपियंस लीग की तरह खूब रन बनेंगे।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
फोकस
नाराज सरकोजी ने कथित तौर पर कार्ला ब्रूनी से कहा है कि वह थाईलैंड में अपने कथित प्रेमी के साथ छुट्टियों को समाप्त कर लौट आएं।