• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 23,  2009  11:40 नवंबर Last Updated :
  • लोकसभा में गृहमंत्री चिदंबरम का बयान
  • इसी सत्र में पेश करेंगे लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट
  • लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट को लेकर लोकसभा में हंगामा
  • आडवाणी ने पूछा, किसने लीक की रिपोर्ट
  • आडवाणी के बयान पर लोकसभा में हंगामा
दुनिया से
मैक्सिको में अगवा पत्रकार का शव मिला
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
मैक्सिको सिटी, बुधवार, नवंबर 4, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
मैक्सिको के पश्चिमोत्तर शहर दुरांगो में घर के बाहर से अगवा कर लिए गए एक अपराध संवाददाता का शव दस घंटे बाद एक खेल केंद्र के पीछे पाया गया।

समाचार एजेंसी 'ईएफई' ने राज्य के अटॉर्नी जनरल कार्यालय के सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि 39 वर्षीय संवाददाता ब्लादीमीर अंतुना का शव एक मधुमेह क्लीनिक और खेल केंद्र के पीछे पाया गया। ब्लादीमीर अंतुना 'ई आई तिएंपो दी दुरांगो अखबार' के लिए काम करते थे।

अंतुना को सोमवार सुबह अगवा कर लिया गया था। उधर, अपराध संवाददाता इलिशियो बरून हरनैंडिज को सात नकाबपोशों द्वारा तोरेओन शहर में स्थित उनकेघर से अगवा कर लिया गया।

घटना के समय उनकी पत्नी और दो पुत्रियां भी मौजूद थीं। अगले दिन उनका शव दुरांगो राज्य में एक सिंचाई नहर में पाया गया। राष्ट्रीय सामाजिक संचार केंद्र के अनुसार मैक्सिको में इस वर्ष 59 पत्रकारों पर हमले हुए जिनमें तीन पत्रकारों की मौत हो गई।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
फोकस
विश्व हिंदू परिषद ने शिवसेना के उन दावों को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि बाल ठाकरे की पार्टी अयोध्या में बाबरी मस्जिद को गिराए जाने के लिए जिम्मेदार है।