• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 23,  2009  13:18 नवंबर Last Updated :
बिजनेस
महंगाई से तीन-चार महीने राहत नहीं : पवार
एनडीटीवी इंडिया
नई दिल्ली, बुधवार, नवंबर 4, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
कृषि मंत्री शरद पवार का कहना है कि महंगाई से फिलहाल तीन-चार महीने राहत नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि अनाज के दाम जल्दी घटने वाले नहीं हैं।

सूखे की वजह से खरीफ की फसल को जो नुकसान हुआ, उसकी भरपाई रबी की फसल में होने की उम्मीद है। आगामी रबी की फसल मुख्य रूप से मार्च अप्रैल तक बाजार में आनी शुरू होगी।

पवार ने आर्थिक संपादकों के सम्मेलन में कहा, खाद्य सामग्रियों में मुद्रास्फीति चिंता का विषय है तथा इन जिंसों की कीमत में तेजी को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने कई कदम उठाए हैं।

यह पूछने पर कि क्या उन्हें अगले तीन महीनों में खाद्य पदार्थों की कीमतों के कम होने की संभावना नजर आती है, पवार ने कहा, अभी कुछ भी कहना मुश्किल है। लेकिन रबी फसल की कटाई के बाद स्थिति में बदलाव आएगा।

सरकार के अपने आंकड़े के अनुसार 17 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में वर्ष दर वर्ष आधार पर खाद्य सामग्रियों की थोक कीमतें औसतन करीब 13 प्रतिशत बढ़ गईं। इस दौरान दलहनों में 23 प्रतिशत की भारी वृद्धि हुई।

(
इनपुट भाषा से भी)
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
फोकस
गृहमंत्री चिदंबरम का कहना है कि रिपोर्ट की एक ही कॉपी है और वह सुरक्षित है। तो क्या इस रिपोर्ट को जस्टिस लिब्रहान आयोग ने ही लीक की या खुद चिदंबरम ने? सवाल यह भी है कि वाजपेयी का नाम रिपोर्ट में कैसे आया, जबकि आयोग ने उन्हें सम्मन भी नहीं भेजा था...