• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
B2B
 IST 10,  2010  01:56 फरवरी Last Updated :
भारत से
'26/11 आखिरी हमला, बस अब और नहीं'
एनडीटीवी इंडिया
नई दिल्ली, बुधवार, नवंबर 4, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (2)
आतंकवादी हमलों को लेकर गृहमंत्री पी चिदम्बरम के सख्त तेवर के बाद अब थलसेना अध्यक्ष जनरल दीपक कपूर ने भी ऐसे ही कड़े तेवर अपनाए हैं। जनरल कपूर ने कहा कि मुंबई पर हुआ हमला आख़िरी हमला था और अब अगर ऐसा हुआ तो भारत के पास उसका जवाब तैयार है।

सेना प्रमुख जनरल दीपक कपूर ने कहा कि अमेरिका में 9/11 के बाद कुछ नहीं होता है। इंडोनेशिया में भी बाली में विस्फोट के बाद कुछ नहीं होता है लेकिन हमारे यहां संसद के हमले के बाद 26/11 होता है बस अब और नहीं।

सेना प्रमुख का यह बयान सरकार को आइना दिखा रहा है कि आतंकवाद को लेकर हमारा रवैया कितना ढीला रहा है। यह बयान तब आया है जब मुंबई हमले के एक साल होने को है। संकेत साफ है आतंकियों से निबटने के लिए जितनी तैयारी होनी चाहिए उसमें कसर अभी बाकी है।

इससे पहले गृहमंत्री पी चिदम्बरम भी पाकिस्तान को चेतावनी दे चुके हैं अगर अगली बार 26/11 जैसी कोई घटना होती है तो भारत उसका मुंहतोड़ जवाब देगा। सेना प्रमुख का यह बयान हमारी सुरक्षा व्यवस्था की कलई खोलने के लिए काफी है कि आतंकवाद रोकने के जो उपाय होने चाहिए थे वो नहीं हुए जिसकी कीमत हमें मुंबई हमले को तौर पर चुकानी पड़ी।
टिप्पणियां:
पढ़ें (2)
टिप्पणियां
जरा भी गर्व नहीं होता मुझे अपने भारतीय होने पर। हमारी सरकार जिस नपुंसकता से काम करती है, मुझे पूरा भरोसा है अगले हमले के बाद ये आक्रमण न करने के बहाने ... पढ़ें
विशाल सक्सेना , vishalcsaxena@gmail.com, NOIDA
मैं सहमत हूं जनरल दीपक कपूर से। बहुत हो गया इन पाकिस्तानियों का। अब समय आ गया है कि जैसे ही कुछ अप्रिय घटना इन आतंकवादिओं के द्वारा होती है और फर्स्ट ... पढ़ें
Ash Bandy, ash.bandy@live.com, Singapore
 
खोजें
 
फोकस
लंदन में उस वक्त बस में यात्रा कर रहे यात्रियों में घबराहट फैल गई जब बस के मुस्लिम चालक ने अचानक बस रोक दी और नमाज अता करने लगा।