• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 22,  2009  14:05 नवंबर Last Updated :
भारत से
नोएडा में एसईजेड खरीदने वाले थे मधु कोड़ा
एनडीटीवी इंडिया संवाददाता
रांची, बृहस्पतिवार, नवंबर 5, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (8)
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद मधु कोड़ा को गुरुवार को अपोलो अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) से जनरल वार्ड में भेज दिया गया, जबकि प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी उनकी गिरफ्तारी की तैयारी में हैं।

इस बीच कोड़ा के काले साम्राज्य के बारे में एक और अहम जानकारी सामने आई है। पता चला है कि मधु कोड़ा नोएडा में एसईजेड खरीदने की कोशिश में थे।

अपोलो अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि अगले एक या दो दिनों में चिकित्सक कोड़ा की सेहत पर नजर रखेंगे और इसके बाद उनको अस्पताल से छुट्टी देने पर फैसला होगा। कोड़ा को पेट दर्द, उल्टी और उच्च रक्तचाप की शिकायत के बाद मंगलवार को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

निदेशालय का एक दल कोड़ा से पूछताछ के लिए रांची में है। कोड़ा को इस संबंध में एक नोटिस जारी कर 9-11 नवंबर के बीच पूछताछ के लिए तलब किया गया है। अपालो प्रबंधन की ओर से निदेशालय के दल को कोड़ा की सेहत की जानकारी दी जा रही है।

अस्पताल से छुट्टी नहीं मिलने की सूरत में कोड़ा की गिरफ्तारी की जाएगी और प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों की निगरानी में उनका इलाज जारी रहेगा। आयकर विभाग के निदेशक (जांच) उज्ज्वल चौधरी ने बताया कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उनसे पूछताछ होगी।

(
इनपुट एजेंसियों से भी)
टिप्पणियां:
पढ़ें (8)
टिप्पणियां
हाँ पचासों साल से ये वतन आजाद है, पर वतन ए रहबरों के लूट से बर्बाद है। मुझको बर्बादी का कोई गम नहीं, गम है ये रहबर, अभी नाबाद है। संविधान की ऐसी व्यवस्था, ... पढ़ें
उमेश चन्द्र पाण्डेय , ucpandey80@yahoo.com, गोरखपुर
कोड़ा कोई अकेला ही ऐसा इंसान नहीं है, जिसने इस तरह लोगों के खून-पसीने की कमाई से दिया हुआ टैक्स अपनी जेब में डाला हो। ऐसे बहुत सारे लोग हैं, जो बहुत ही ... पढ़ें
आहूजा , privatmail@in.com, हाम्बुर्ग -जर्मनी
ऐसे भ्रष्ट नेताओं को गोली मार देनी चाहिए।
S k singh, skumar@gmail.com, Delhi
 
खोजें