इमरान के साथ सोहा नहीं करना चाहती थी फिल्म
वार्ता
इंदौर,
शुक्रवार,
नवंबर 6,
2009
फिल्म अभिनेत्री सोहा अली खान ने कहा कि अभिनेता इमरान हाशमी की चुंबन छवि के कारण वह उनके साथ फिल्म नहीं करना चाहती थी।
यह खुलासा सोहा अली ने इमरान हाशमी की उपस्थिति में पत्रकारों से कहा कि वास्तव में इमरान ऐसे व्यक्ति नहीं है। आगामी 13 नवंबर को प्रदर्शित होने वाली अपनी नई फिल्म 'तुम मिले' के प्रमोशन के लिए इंदौर आए इन दोनों कलाकारों ने कहा कि यह फिल्म मुम्बई में आई बाढ़ के बीच दो प्रेमियों की कहानी है।
इमरान ने कहा कि वह फिल्म की कहानी देखकर ही फिल्में करते हैं। सोहा अली ने कहा कि वह इमरान की चुंबन वाली छवि देखकर उनके साथ फिल्म करने को तैयार नहीं थी लेकिन इस फिल्म निर्माण के दौरान मुझे इनकी अलग ही छवि दिखाई दी।
सोहा ने अपने भाई सैफ अली खान और करीना के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न को टालते हुए कहा कि यह उनका निजी मामला है। इस पर वह कुछ नहीं कहेंगी।