• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 21,  2009  00:39 नवंबर Last Updated :
फोकस
सरकोजी ने ब्रूनी से कहा, औकात में रहो!
भाषा
लंदन, शुक्रवार, नवंबर 6, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
अपने पति पर जरूरत से अधिक राजनीतिक प्रभाव बनाने की शिकायतों के बीच फ्रांसीसी राष्ट्रपति निकोलस सारकोजी ने अपनी पत्नी कार्ला ब्रूनी को हिदायत दी है कि वह अपनी सीमा में रहे और राजनीतिक मामलों में हस्तक्षेप करने से परहेज करे।

फ्रांसीसी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सरकोजी ने सुपर मॉडल से गायिका बनी ब्रूनी से कहा है कि सुखिर्यों में आने से परहेज करें, क्योंकि उनके अपने दक्षिणपंथी सहयोगियों ने ब्रूनी के वामपंथी प्रभाव को लेकर शिकायत दर्ज कराई है।

ब्रिटिश दैनिक ‘‘द डेली टेलीग्राफ’’ ने ब्रूनी के एक मित्र द्वारा एक वेबसाइट को दी गई जानकारी के हवाले से बताया है, ‘‘अब उनके पति ने उनसे कहा है कि वह राजनीतिक मामलों में हस्तक्षेप न न करें और इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता।’’

मामला दरअसल यह है कि सरकोजी की यूएमपी पार्टी के सदस्यों ने राष्ट्रपति पर अपनी पत्नी के प्रभाव में आने का आरोप लगाया है, जिन्हें हाल ही में एक प्रमुख फ्रांसिसी पत्रिका ने ‘‘नई मैरी एंतोनियेत’’ करार दिया था।

एक सदस्य ने कहा, ‘‘निकोलस एक मॉडल पत्नी के प्रभाव में हैं, जो उनसे अधिक धनी हैं और जिन्हें विश्व स्तर पर पहचान हासिल है। वह वामपंथी विचारधारा से ताल्लुक रखती हैं। सरकोजी को अब अपने मतदाताओं की कोई परवाह नहीं है। क्या यह उनकी पत्नी की गलती है?"

2007 के चुनाव के बाद से पहली बार देश में सरकोजी की रेटिंग सबसे नीचे चली गई है और अगले मार्च में होने वाले क्षेत्रीय चुनावों से पूर्व वह अपने कंजरवेटिव मतदाताओं को फिर से अपने खेमे में लाने के लिए बुरी तरह बेचैन हैं।

उनके पार्टी के सदस्यों का मानना है कि राष्ट्राध्यक्ष की हालिया सभी परेशानियों का कारण ब्रूनी हैं। ब्रूनी को पिछले माह सार्वजनिक रूप से केवल एक अवसर पर देखा गया और वह सारकोजी के साथ एक हालिया सरकारी विदेश यात्रा पर भी नहीं गईं।

विज्ञापन जगत के बेताज बादशाह जॉक सिग्युएला के अनुसार, इन अफवाहों में कोई दम नहीं है कि वह गर्भवती होने के कारण सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आ रही हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह पूरी तरह झूठ है।’’ सरकोजी और ब्रूनी जॉक द्वारा आयोजित एक रात्रिभोज में ही पहली बार मिले थे।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
फोकस
एक सीजे अपनी कुर्सी पर लगे राष्ट्रीय प्रतीक के नीचे ‘सत्यमेव जयते’ नहीं लिखा होने की वजह से अदालत कक्ष से बाहर चले गए।