• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 22,  2009  14:05 नवंबर Last Updated :
खेल
वनडे करियर में सचिन की सर्वश्रेष्ठ पारी : गावस्कर
वार्ता
नई दिल्ली, शुक्रवार, नवंबर 6, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों में 17 हजार रनों का आंकड़ा छूने पर सचिन तेंदुलकर की जमकर तारीफ करते हुए इस पारी को उनकी अब तक की सर्वश्रेष्ठ वनडे पारी करार दिया है।

गावस्कर ने कहा, निश्चित तौर पर यह सचिन के सर्वश्रेष्ठ प्रयासों में एक है। 351 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने शानदार प्रयास किया और 17 हजार का आंकड़ा भी पार कर लिया।

सचिन ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें हैदराबाद में वनडे में 175 रन की मैराथन पारी के दौरान वनडे करियर में 17,000 रन पूरे कर लिए। हालांकि भारत यह मैच महज तीन रनों से हारकर सीरीज में 2-3 से पिछड़ गया।

सचिन ने अपनी इस आतिशी पारी में 141 गेंदों का सामना करते हुए 19 चौके और चार छक्के लगाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच भी घोषित किया गया।

गावस्कर ने कहा, मैच ऐसा था कि कोई भी दबाव महसूस कर सकता था और इस दौरान हर कोई तनाव में था। लेकिन उनके चेहरे पर किसी तरह का तनाव नहीं दिखाई दे रहा था। जब सचिन ने 17 हजार का आंकड़ा पार किया, तो हमें उनके भीतर वही पहले का सचिन दिखाई दिया।

इस मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे गावस्कर ने कहा, उनकी ऐसी पारी को नजदीक से देखना सौभाग्य की बात है।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें