• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 22,  2009  14:51 नवंबर Last Updated :
खेल
गांगुली के हाथ में फिर कमान, मिले अहम अधिकार
भाषा
कोलकाता, शुक्रवार, नवंबर 6, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को अगले साल के आईपीएल के लिए फिर से कोलकाता नाइटराइडर्स का कप्तान नियुक्त किया गया है। वह न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैक्कलम की जगह लेंगे।

इस साल तालिका में सबसे निचले स्थान पर रही विवादों से घिरी इस आईपीएल टीम ने ऑस्ट्रेलियाई डेव वाटमोर को नया कोच बनाया है, जबकि दिल्ली रणजी टीम के कोच विजय दहिया उनके सहायक होंगे। पाकिस्तानी के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम को टीम का मेंटर नियुक्त किया गया।

टीम प्रबंधन ने बयान में कहा, एंड्रयू लीपस और आंद्रियान ली रॉ को क्रमश: फिजियोथेरेपिस्ट और ट्रेनर नियुक्त किया गया है। बयान में कहा गया है, केकेआर प्रबंधन ने पिछले कुछ सप्ताह में कई बैठकें कीं, जिनमें फ्रेंचाइजी और टीम को आगे बढ़ाने की योजना तैयार करने के लिए चर्चा की गई। टीम के विजन को ध्यान में रखते हुए केकेआर प्रबंधन ने डेव वाटमोर को टीम का नया कोच नियुक्त किया। इस पूरी प्रक्रिया में गांगुली ने अहम भूमिका निभाई।

गांगुली ने कहा, केकेआर नई नियुक्तियों और नई रणनीतियों के साथ अब आगे के रोमांचक और सफल सत्र के लिए तैयार हैं। मैं डेव के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं।

केकेआर के पूर्व कोच जॉन बुकानन ने इस साल दक्षिण अफ्रीका में खेले गए आईपीएल में गांगुली को हटाकर उनके स्थान पर मैक्कलम को कप्तान नियुक्त किया था। केकेआर प्रबंधन ने टीम के लचर प्रदर्शन के बाद बुकानन को बर्खास्त कर दिया था।

केकेआर प्रबंधन ने कहा है कि गांगुली को 2010 सत्र में क्रिकेट से जुड़े सारे फैसले लेने की जिम्मेदारी दी जाएगी और वही टीम तैयार करेंगे। आईपीएल के पहले सत्र में टीम की अगुवाई करने वाले गांगुली को कोच जॉन बुकानन से मतभेद के कारण कप्तानी से हटा दिया गया था।

वाटमोर की नियुक्ति के बारे में केकेआर के सह मालिक जय मेहता ने कहा, ‘‘डेव न सिर्फ टीम बल्कि हर खिलाड़ी के लिए उपयोगी साबित होंगे। उन्हें हमारी स्थिति के बारे में पता है और यहां से हम आगे ही बढ़ेंगे।’’
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
फोकस
मेघालय के राजभवन में लगभग 50 वर्ष पुराना लोहे का संदूक रहस्य का केंद्र बना हुआ है। कइयों ने इसे खोलने की कोशिश की लेकिन कोई भी सफल नहीं हो सका।