आठ साल में 9.3% रही हरियाणा की वृद्धि दर
भाषा
शुक्रवार,
नवंबर 6,
2009
हरियाणा की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर पिछले आठ साल में 9.3 प्रतिशत रही। आर्थिक व सांख्यिकी विश्लेषण विभाग की एक रपट में यह निष्कर्ष निकाला गया है। इसमें कहा गया है 2000-01 से 2007-08 के दौरान राज्य के प्राथमिक क्षेत्र (कृषि व सम्बद्ध गतिविधियों) की वृद्धि दर 3.4 प्रतिशत रही।
आलोच्य अवधि में द्वितीयक विनिर्माण तथा सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर क्रमश: 9.9 प्रतिशत और 12.5 प्रतिशत रही। द्वितीयक व तृतीय क्षेत्र की वृद्धि दर प्राथमिक क्षेत्र से अधिक रहना इस बात का संकेत है कि राज्य की अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे कृषि से विनिर्माण तथा सेवा क्षेत्र की ओर जा रही है। मौजूदा कीमत पर राज्य में प्रति व्यक्ति आय 1999-2000 में 23,229 रु. थी जो 2007-08 में 58,531 रु. रही। यह 152 प्रतिशत की बढ़ोतरी दिखाता है।