अमेरिका में बेरोजगारी दर 26 वर्ष के उच्च स्तर पर
भाषा
वाशिंगटन,
शुक्रवार,
नवंबर 6,
2009
अमेरिका में बेरोजगारी की दर अक्तूबर में 10.2 फीसद पर पहुंच गई जो 26 साल का उच्च स्तर है। अक्तूबर में कंपनियों ने लागत घटाने के लिए कर्मचारियों की छंटनियां जारी रखी।
पिछले महीने विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश अमेरिका में 1,90,000 नौकरियां खत्म हो गईं। सबसे अधिक छंटनियां निर्माण, विनिर्माण एवं खुदरा क्षेत्रों में की गईं।
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, अक्तूबर में बेरोजगारी की दर बढ़कर 10.2 फीसद पर पहुंच गई जो सितंबर में 9.8 फीसद थी। इससे संकेत मिलता है कि श्रम बाजार अब भी दबाव में है।