सोमदेव, सनम क्वार्टर फाइनल में
भाषा
नई दिल्ली,
शुक्रवार,
नवंबर 6,
2009
सोमदेव देवबर्मन और सनत सिंह ने चालरेटविले में चल रहे एटीपी चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
तीसरी वरीयता प्राप्त सोमदेव ने दक्षिण अफ्रीका के डेविस कप खिलाड़ी इजाक वान डेर मर्वे को 6-2, 1-6, 6-2 से हराया जबकि सनम ने अमेरिका के स्कोविले जेंकिंसन को 1-6, 7-6, 6-4 से मात दी। सोमदेव का सामना अब हालैंड के एम मिडलकूप से होगा जबकि सनम की टक्कर अमेरिका के केविन किम से होगी।