भारत के साथ आतंकवाद का मुद्दा उठाएगा पाक
भाषा
इस्लामाबाद,
शनिवार,
नवंबर 7,
2009
पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि वह अपने देश में आतंकवाद भड़काने में भारत की कथित भूमिका का मुद्दा पड़ोसी देश के समक्ष उठाएगा। विदेश विभाग के प्रवक्ता अब्दुल बासित ने दावा किया कि दक्षिण वजीरिस्तान में आतंकवादियों के खिलाफ मुहिम के दौरान भारत में बने हथियार, नक्शे और दस्तावेज बरामद हुए।
सरकारी पीटीवी पर उन्होंने कहा कि सारी दुनिया मानती है कि इलाके से आतंकवाद को खत्म करने के लिए पाकिस्तान कोशिश कर रहा है। लेकिन भारत एक ऐसा देश है जो इस बात को नहीं मानता और यह दुर्भाग्यपूर्ण है। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत की जमीन पर कोई भी घटना होती है तो भारत फौरन पाकिस्तान को इसके लिए जिम्मेदार बताने लगता है।