फ्लोरिडा में गोलीबारी, 2 मरे, 6 घायल
रायटर
ओरलांडो (फ्लोरिडा),
शनिवार,
नवंबर 7,
2009
अमेरिका में फ्लोरिडा के ओरलांडो में शुक्रवार को एक अज्ञात हमलावर ने शहर की एक इमारत में घुसकर गोलियां चलानी शुरू कर दी जिससे दो लोगों की मौत हो गई और छह घायल हो गए।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ओरलांडो शहर के गेटवे सेंटर पर हुए इस हमले में कई लोग घायल हुए है लेकिन उन्होंने हताहतों की सही संख्या की पुष्टि अभी नहीं की। ओरलांडो के स्थानीय मीडिया के अनुसार इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई है और शव इमारत की आठवीं तथा बारहवीं मंजिल पर है। पुलिस ने इमारत को खाली करा लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने आशंका जताई कि यह हमलावर इस इमारत में बने दफ्तरों में से एक में काम करता था।