उत्तर कोरिया से सशर्त बातचीत को तैयार अमेरिका
सुनील सिंह
वाशिंगटन,
शनिवार,
नवंबर 7,
2009
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रमुख सलाहकार ने कहा है कि ओबामा प्रशासन उत्तर कोरिया से सशर्त बातचीत के लिए तैयार है। एशियाई मामलों के सलाहकार ने बताया कि अमेरिका सीधे तचीत करने का इच्छुक है लेकिन ऐसा तभी हो सकता है जब उत्तर कोरिया कुछ शर्तों को पूरा करे। ज्ञातव्य है कि ओबामा बुधवार से जापान, सिंगापुर, चीन और दक्षिण कोरिया की यात्रा पर हैं। उनके सलाहकारों का कहना है कि उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम सुरक्षा की दष्टि से एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। उन्होंने खुलासा किया कि चीन में बातचीत के दौरान यह मुद्दा प्रमुख रहा।