• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 22,  2009  01:05 नवंबर Last Updated :
भारत से
करीबियों के पर कतरे जाने पर रो पड़े येदियुरप्पा!
एनडीटीवीखबर.कॉम
नई दिल्ली, शनिवार, नवंबर 7, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
करीबियों के हटाए जाने से आहत कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा रो पड़े। मंत्रिमंडल में शामिल उनके  करीबी मानी जाने वाली शोभा करंदलाजे और प्रमुख सचिव बालिगर को हटाए जाने से वह काफी निराश दिख रहे हैं। माना जा रहा है कि यह फैसला उन्होंने पार्टी आलाकमान के दबाव में लिया है।

इससे पहले, येदियुरप्पा ने कहा था कि संकट का समाधान हो गया है। राज्य में कुछ असंतुष्टों ने येदियुरप्पा को पद से हटाने की मांग की है।

मुख्यमंत्री ने कहा ‘‘सब कुछ हल कर लिया गया है। मैं पार्टी आलाकमान का आभारी हूं कि उन्होंने मुझ पर विश्वास जताया। मैं हरेक को विश्वास में लूंगा।’’ पार्टी में आए संकट को लेकर केंद्रीय आलाकमान से मुलाकात करने के लिए नई दिल्ली आए येदियुरप्पा ने कहा ‘‘कर्नाटक में भाजपा सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी।’’ उधर, येदियुरप्पा को हटाने की मांग कर रहे रेड्डी बंधुओं में से एक जनार्दन रेड्डी ने कहा कि वह अपने रुख से एक कदम भी पीछे नहीं हटे हैं और उन्हें उम्मीद है कि पार्टी आलाकमान कर्नाटक और भाजपा के बेहतर हित में फैसला करेगा।

जनार्दन रेड्डी राज्य में पर्यटन मंत्री हैं।

जम्मू स्थित वैष्णो देवी के लिए रवाना होने से पहले येदियुरप्पा ने कहा कि वह रेड्डी बंधुओं की मांगों पर विचार करेंगे और भाजपा आलाकमान का जो भी फैसला होगा, वह उन्हें मान्य होगा।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
फोकस
ओबामा के काम का समर्थन करने वालों की संख्या दर में पहली बार 50 प्रतिशत से नीचे तक गिरावट आ गई है।