• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 23,  2009  00:56 नवंबर Last Updated :
भारत से
हुड्डा सरकार में सभी समर्थक निर्दलियों को पद
वार्ता
चंडीगढ़, शनिवार, नवंबर 7, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
हरियाणा में मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा की सरकार को समर्थन देने वाले सभी सातों निर्दलीय विधायकों को शनिवार को नई सरकार में शामिल कर लिया गया। चार निर्दलीय विधायकों को मंत्री पद प्रदान किया गया है तथा अन्य तीन को मुख्य संसदीय सचिव के रूप में सरकार में शामिल किया गया है।

हरियाणा के राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया ने शनिवार को छह कैबिनेट और तीन राज्य मंत्रियों को यहां राज भवन में पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। पांच कैबिनेट मंत्री (कैप्टन अजय सिंह यादव, रणदीप सिंह सुरजेवाला, महेंद्र प्रताप सिंह, परमवीर सिंह और गीता बक्कल) कांग्रेस से हैं तो वहीं ओम प्रकाश जैन निर्दलीय विधायक हैं।

तीन राज्य मंत्रियों में शिव चरण शर्मा, गोपाल कांदा और सुखबीर कटारिया हैं। ये सभी निर्दलीय विधायक हैं।  सभी निर्दलियों को सरकार में शामिल किए जाने से यह स्पष्ट होता है कि हुड्डा एक स्थायी सरकार देने के लिए दबाव में हैं। हरियाणा सरकार में चार मंत्री पद अभी भी खाली पड़े हुए हैं। कानूनन राज्य मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित मात्र 14 मंत्री ही हो सकते हैं। पूर्व मंत्रियों में किरण चौधरी और उद्योगपति व सांसद नवीन जिंदल की मां सावित्री जिंदल की मंत्रिमंडल में अनुपस्थिति रहस्य का विषय बना हुआ है।

राज भवन में मंत्रियों का शपथ ग्रहण समाप्त हो जाने के बाद सेक्टर-3 स्थित हरियाणा निवास में हुड्डा ने नौ मुख्य संसदीय सचिवों (सीपीएस) को शपथ दिलाई। इनमें अनिता यादव, दान सिंह, धरमवीर सिंह, जयवीर वाल्मीकि, शारदा राठौर, सुल्तान सिंह कांग्रेस के विधायक हैं तथा जलेब खान, प्रहलाद सिंह और राम कृष्ण फौजी निर्दलीय विधायक हैं।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
फोकस
दिवंगत पॉप गायक माइकल जैक्सन के एक सफेद रंग के दस्ताने की नीलामी 350,000 डॉलर में की गई।