• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
B2B
 IST 12,  2010  19:48 मार्च Last Updated :
खेल
'करो या मरो' की जंग में उतरेगा भारत
वार्ता
गुवाहाटी, शनिवार, नवंबर 7, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)

भारत विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को नेहरू स्टेडियम में होने वाले छठे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 'करो या मरो' की जंग खेलने उतरेगा। भारत को सात मैचों की सीरीज में 2-3 से पिछड़ने के बाद खुद को मुकाबले में बनाए रखने के लिए हर हाल में यह मैच जीतना होगा। यदि चोटिल ऑस्ट्रेलिया यह मैच भी जीतने में सफल रहा तो सीरीज उसके नाम हो जाएगी।

भारत हैदराबाद में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की 175 रन की ऐतिहासिक पारी के बावजूद मात्र तीन रन से पांचवां वनडे हार गया
था। भारत उससे पहले वड़ोदरा में सीरीज का पहला वनडे भी सिर्फ चार रन से हारा था। भारत की ये दो नजदीकी पराजय काफी पीड़ा पहुंचाने वाली हैं क्योंकि दोनों ही मैचों में भारत ने जीत के करीब आकर हार को गले लगाया।

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें लगातार पांच मैच दिनरात्रि के खेलने के बाद छठे वनडे में पूरे सूरज की रोशनी में खेलने उतरेगी। दिन
में होने वाले इस मैच में टॉस की भी बड़ी अहम भूमिका रहेगी क्योंकि यह सुबह कोहरे जैसी स्थिति रहती है और शाम जल्दी ढल जाती है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया गुवाहाटी के नेहरू स्टेडियम में पहली बार एकदूसरे के आमने-सामने होंगे। भारत ने अपने 10 मैचों में से
पांच जीते हैं, तीन हारे हैं और दो मैच रद्द रहे हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया ने इस मैदान में दो मैच खेले हैं। उसे 1996 में दक्षिण अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा था और उसने 2003 में न्यूजीलैंड को हराया था।

टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
फोकस
राजकुमारी डायना को उनके पुरुष मित्र डोडी फैयाद से अलग करने के लिए उन्हें डराने का एक प्रयास किया गया था। एक वकील का कहना है कि इसी प्रयास में डायना की मौत हो गई...