• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
B2B
 IST 12,  2010  19:38 मार्च Last Updated :
दुनिया से
अफगानिस्तान से नहीं हट रहा है संयुक्त राष्ट्र : बान
भाषा
संयुक्त राष्ट्र, शनिवार, नवंबर 7, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने स्पष्ट किया है कि अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र कर्मियों के स्थानांतरण से कोई गलतपहमी नहीं होनी चाहिए।

बान ने कहा, 'मैं जानता हूं कि कुछ लोगों ने इसे गलत तरीके से (संयुक्त राष्ट्र कर्मियों की) वापसी या निकासी माना है।' उन्होंने कहा, 'मैं यह स्पष्ट कर रहा हूं कि हम वहां से नहीं हट रहे हैं और हम अपना काम जारी रखेंगे।' काबुल में संयुक्त राष्ट्र कर्मियों पर हमले के मद्देनजर अपने हाल के दौरे के बारे में शुक्रवार को बान ने कहा, 'अफगानिस्तान में हमारे कर्मचारियों के बने रहने के निश्चय और प्रतिबद्धताओं को मैंने देखा है।' सुयंक्त राष्ट्र के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय कर्मियों को अफगानिस्तान में ही सुरक्षित माने जाने वाले स्थानों पर स्थानांतरित किया जा रहा है और इस क्षेत्र में 200 कर्मियों को अन्य डियूटी स्टेशनों पर भेजा जा रहा है। बयान के मुताबिक महत्वपूर्ण माने जाने वाले कर्मियों को नहीं हटाया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि तालिबान लड़ाकों ने काबुल में एक गेस्ट हाउस पर हमला कर संयुक्त राष्ट्र कर्मियों को अपना निशाना बनाया। इसमें पांच लोग मारे गये और नौ घायल हो गए। इससे पहले इस्लामाबाद स्थित विश्व खाद्य कार्यक्रम के कार्यालय पर एक आतंकवादी हमला किया गया था जिसमें संयुक्त राष्ट्र के पांच सदस्य मारे गए थे।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
फोकस
राजकुमारी डायना को उनके पुरुष मित्र डोडी फैयाद से अलग करने के लिए उन्हें डराने का एक प्रयास किया गया था। एक वकील का कहना है कि इसी प्रयास में डायना की मौत हो गई...