'नौकरियों में स्थानीय लोगों को मिले प्राथमिकता'
भाषा
इंदौर,
शनिवार,
नवंबर 7,
2009
मध्यप्रदेश के नए उद्योगों में नौकरियां दिए जाने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हालिया बयान को लेकर मचे बवाल के बीच, केन्द्रीय भूतल परिवहन और राजमार्ग मंत्री कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में नए उद्योग लगने पर उनकी नौकरियों में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
उन्होंने यहां एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से कहा, ‘मध्यप्रदेश की पहचान उसकी विविधता और अनेकता में एकता से है। मगर मैं मानता हूं कि प्रदेश में नए उद्योग लगने पर उनकी नौकरियों में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता मिलनी चाहिये।’ उन्होंने कहा, ‘रोजगार एक बड़ी जरूरत है और हमें इसके मौके पैदा करने होंगे।’ केन्द्रीय मंत्री ने हालांकि स्पष्ट किया कि उन्हें नए उद्योग-धंधों में नौकरियां दिए जाने के संबंध में चौहान के बयान के बारे में ठीक से पता नहीं है।