• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 22,  2009  01:05 नवंबर Last Updated :
भारत से
'नए अध्यक्ष के कार्यभार संभालने के बाद हटेंगे आडवाणी'
भाषा
नई दिल्ली, शनिवार, नवंबर 7, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
लोकसभा में विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी के रविवार को अपने जन्मदिन पर राजनीति से संन्यास लेने की अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कहा कि भाजपा नेता अगले वर्ष नए अध्यक्ष के कार्यभार संभालने के बाद ही हटेंगे।

आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक राम माधव ने कहा, ‘‘ वर्तमान भाजपा अध्यक्ष का कार्यकाल इस वर्ष दिसंबर में समाप्त हो जाएगा। नए अध्यक्ष के कार्यभार संभालने की औपचारिकता जनवरी के अंत तक पूरी हो जाएगी। एक बार यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, तब पूर्व तय विषयों के अनुरूप आडवाणी हट जाएंगे।’’ इससे पहले ऐसी खबरें आई थीं कि आडवाणी अपने जन्मदिन पर राजनीति से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।

आरएसएस नेतृत्व ने आडवाणी से अपना उत्तराधिकारी चुनने के साथ दिसंबर में वर्तमान अध्यक्ष राजनाथ सिंह का कार्यकाल समाप्त होने के बाद सहज नेतृत्व परिवर्तन सुनिश्चित करने को कहा है। भाजपा के एक नेता ने भी ऐसे ही विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आडवाणी अभी हट रहे हैं लेकिन ऐसी संभावना है कि नए अध्यक्ष के चयन के बाद वह ऐसा करें।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
फोकस
ओबामा के काम का समर्थन करने वालों की संख्या दर में पहली बार 50 प्रतिशत से नीचे तक गिरावट आ गई है।