गलतियों से सबक लेगा जडेजा : धोनी
भाषा
गुवाहाटी,
शनिवार,
नवंबर 7,
2009
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो मैचों में रविंदर जडेजा के गलत समय पर रन आउट होने के बावजूद भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस प्रतिभावान हरफनमौला का बचाव करते हुए कहा कि वह अपनी गलतियों से सीखेगा।
धोनी ने अभ्यास सत्र के बाद कहा ,‘‘ जडेजा श्रृंखला में अच्छी गेंदबाजी कर रहा है। ज्यादा अनुभव के साथ वह बल्लेबाज के तौर पर परिपक्व होगा। वह गलतियों से सीख रहा है।’’ अब तक पांच मैचों में छह विकेट ले चुके जडेजा ने कोच गैरी कर्स्टन के साथ करीब आधा घंटा बल्लेबाजी तकनीक पर मेहनत की। वहीं स्पिनर अमित मिश्रा को सचिन तेंदुलकर ने टिप्स दिए। वीरेंद्र सहवाग ने अभ्यास नहीं किया। नेहरू स्टेडियम की पिच को देखते हुए रविवार को मुनाफ पटेल की जगह मिश्रा खेल सकते हैं।