• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 22,  2009  01:05 नवंबर Last Updated :
भारत से
अशोक चव्हाण ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
मुंबई, शनिवार, नवंबर 7, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (1)
सत्ता बंटवारे को लेकर 16 दिनों से जारी गतिरोध के अंत के साथ ही कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद के नामित उम्मीदवार अशोक चव्हाण ने शनिवार की शाम महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। उनके साथ 37 अन्य मंत्रियों ने भी पद व गोपनीयता की शपथ ली।

नई सरकार में 18 मंत्री कांग्रेस के तथा 20 मंत्री उसकी सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के हैं। राकांपा के छगन भुजबल को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। राज्यपाल एससी जमीर ने राजभवन में चव्हाण सहित मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नई सरकार में कांग्रेस के 12 कैबिनेट मंत्री हैं और राकांपा के 15 मंत्री। कुल 11 राज्य मंत्रियों में सात कांग्रेस के तथा चार राकांपा के हैं।

नई सरकार में दो महिलाओं को भी स्थान दिया गया है। कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़ और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की फौजिया खान को अशोक चव्हाण मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। दोनों महिलाओं को राज्य मंत्री बनाया गया है। फौजिया परभणी क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य हैं। कान्वेंट से शिक्षित फौजिया राकांपा प्रमुख और कृषि मंत्री शरद पवार की करीबी समझी जाती हैं। गायकवाड़ मुंबई उत्तर-पश्चिम से सांसद एकनाथ गायकवाड़ की पुत्री हैं।

उधर, अशोक चव्हाण ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद कार्यभार संभालते ही सबसे पहले सचिन तेंदुलकर को एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 17,000 रन पूरे करने के लिए बधाई पत्र भेजा। सचिन को भेजे पत्र में चव्हाण ने कहा, "आपके रिकार्ड ने महाराष्ट्र और भारत का सिर ऊंचा कर दिया है। हम सभी को आप पर गर्व है।" उन्होंने सचिन को अपनी शुभकामनाएं भी भेजीं।
टिप्पणियां:
पढ़ें (1)
टिप्पणियां
जो सरकार बनाने से पहले लड़ते थे वो क्या भला करेंगे जनता का। राणे सहित ज्यादा तर मंत्री पैसे बनाने की दौड़ में है। सब को अपनी फिक्र है, राज्य की नहीं। अगर ... पढ़ें
अशोक पटेल, ampatel1952@yahoo.com, हौस्तोन, अमेरिका
 
खोजें
 
फोकस
ओबामा के काम का समर्थन करने वालों की संख्या दर में पहली बार 50 प्रतिशत से नीचे तक गिरावट आ गई है।