• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 22,  2009  01:05 नवंबर Last Updated :
बिजनेस
सोना 17000 रु. प्रति दस ग्राम के करीब
वार्ता
नई दिल्ली, शनिवार, नवंबर 7, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
वैश्विक संकेतों के बीच शादी-विवाह वालों की भारी लिवाली के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के भाव 16900 रुपये प्रति दस ग्राम की नई ऊंचाई को छू गए।

अमेरिका में सोने के भाव 1099 डॉलर प्रति औंस की नई ऊंचाई तक जा पहुंचे। स्थानीय बाजार में सोना 75 रुपये की तेजी के साथ 16900 रुपये के रिकॉर्ड स्तर को छू गया। बाजार सूत्रों के अनुसार वैश्विक तेजी के बीच मौजूदा शादी विवाह वालों की मांग को पूरा करने के लिए स्टाकिस्टों और आभूषण निर्माताओं की ताजा लिवाली के चलते सोने के भाव अब तक की नई ऊंचाई तक जा पहुंचे।

सोना स्टैंडर्ड और आभूषण के भाव 75.75 रुपये की तेजी के साथ 16900 रुपये और 16750 रुपये प्रति दस ग्राम बंद हुए।

गिन्नी के भाव भी 100 रुपये चढ़कर 13300 रुपये प्रति आठ ग्राम बंद हुए। चांदी तैयार के भाव पूर्वस्तर 27500 रुपये प्रति किलो अपरिवर्तित बंद हुए। जबकि चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 70 रुपये टूटकर 27185 रुपये किलो बंद हुए। शादी विवाह वालों की भारी मांग के चलते चांदी सिक्का के भाव 200 रुपये की तेजी के साथ 33500.33600 रुपये प्रति सैकड़ा की नई ऊंचाई पर बंद हुए।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
फोकस
ओबामा के काम का समर्थन करने वालों की संख्या दर में पहली बार 50 प्रतिशत से नीचे तक गिरावट आ गई है।