• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 22,  2009  01:05 नवंबर Last Updated :
दुनिया से
भारत-पाक वार्ता बहाल हो : गिलानी
भाषा
शनिवार, नवंबर 7, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (1)
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने भारत-पाक समग्र बातचीत को बहाल करने की जोरदार वकालत की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बराबरी के आधार पर अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध चाहता है।

 रुकी हुई बातचीत की प्रक्रिया को बहाल करने का समर्थन करते हुए गिलानी ने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी कहा है कि वह सभी मुख्य मुद्दों पर बातचीत करने के लिए तैयार हैं।

यह पूछे जाने पर कि कबायली इलाकों में भारत की ओर से आतंकवादियों का समर्थन किए जाने से जुड़े आरोपों के संबंध में क्या पाकिस्तान के पास ठोस सबूत हैं तो उन्होंने कहा, ‘‘इस मुद्दे को तब उठाया जाएगा जब हम बातचीत के मंच पर बैठेंगे।’’

गिलानी ने यहां आधिकारिक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘मनमोहन सिंह सभी मुख्य मुद्दों पर बातचीत के लिए तैयार हैं। हमारा उद्देश्य है कि समग्र बातचीत हो ताकि हम इस तरह के सभी मुद्दों पर बातचीत कर सकें।’’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तान समानता के आधार पर अपने सभी पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध चाहता है। सूचना मंत्री कमर जमां कैरा और गृहमंत्री रहमान मलिक ने हाल में दावा किया था कि पाकिस्तानी सैनिकों ने दक्षिण वजीरिस्तान से भारत निर्मित हथियार और उपकरण पाए हैं।
टिप्पणियां:
पढ़ें (1)
टिप्पणियां
वास्तव में पकिस्तान के साथ किसी भी प्रकार के सम्बन्ध होने ही नहीं चाहिए परन्तु देखो आज भी पकिस्तान मोस्ट पसंदीदा और मित्र देश में नंबर १ पर है। ऐसे है ... पढ़ें
chandrajeet singh, marwarcompany@gmail.com, मेड़ता सिटी
 
खोजें
 
फोकस
ओबामा के काम का समर्थन करने वालों की संख्या दर में पहली बार 50 प्रतिशत से नीचे तक गिरावट आ गई है।