जनशताब्दी एक्सप्रेस से कटकर पांच लोगों की मौत
एनडीटीवी इंडिया
नई दिल्ली,
शनिवार,
नवंबर 7,
2009
गाज़ियाबाद में जनशताब्दी एक्सप्रेस से कटकर पांच लोगों की मौत हो गई है। मरनेवालों में चार गैंगमैन हैं और एक साइट इंचार्ज। ये सभी लोग ट्रैक पर काम कर रहे थे। जनशताब्दी एक्सप्रेस देहरादून से दिल्ली आ रही थी। घटना से गुस्साए रेलवेकर्मियों ने गाज़ियाबाद से साहिबाबाद का रेलवे ट्रैक ब्लॉक कर दिया। इससे पूर्व की ओर जाने वाली ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा है। हाल ही में फरीदाबाद में ऐसे ही एक हादसे में एक गैंगमैन की मौत हो गई थी।