'लामा की यात्रा के लिए सेना की मदद नहीं ली जाएगी'
भाषा
तवांग,
शनिवार,
नवंबर 7,
2009
तिब्बती धार्मिक नेता दलाई लामा की रविवार से शुरू होने वाली यात्रा के दौरान सुरक्षा मुहैया कराने के लिए अरुणाचल प्रदेश सरकार सेना की मदद नहीं लेगी।
मुख्यमंत्री दोरजी खांडू ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘हम सेना की मदद नहीं लेंगे। लामाओं (बौद्ध भिक्षुओं) की राज्य पुलिस सुरक्षा इंतजाम में मदद करेगी।’’ चीन द्वारा धार्मिक नेता की तवांग यात्रा पर आपत्ति जताने और बीजिंग के साथ संबंधों में तनाव के बारे में पूछे गये प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केन्द्र को सोचना है कि इस मामले के साथ कैसे निपटा जाए।