सोमदेव सेमीफाइनल में, सनम बाहर हुए
भाषा
नई दिल्ली,
शनिवार,
नवंबर 7,
2009
भारतीय युवा खिलाड़ी जबकि हमवतन सनम सिंह को क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा।
तीसरे वरीय सोमदेव को 50,000 डॉलर ईनामी राशि के हार्ड कोर्ट टूर्नामेंट के अंतिम आठ मैच में हॉलैंड के मातवे मिडिलकूप को 6.3 , 6.4 से मात देने में कोई परेशानी नहीं हुई।
अब फाइनल में जगह बनाने के लिए उनका सामना अमेरिका के पांचवें वरीय और वाइल्ड कार्ड से प्रवेश करने वाले रेयान स्वीटिंग से होगा, जिन्होंने शीर्ष वरीय माइकल रसेल को 6.2 , 3.6 , 7.6 से मात दी थी। लंबे समय बाद वापसी करने वाले सनम सिंह को क्वार्टरफाइनल में विश्व के 87वें नंबर के खिलाड़ी और दूसरे वरीय अमेरिका के केविन किम से हार का मुंह देखना पड़ा। उन्हें 5.7 , 7.6 , 6.7 से हार मिली।