• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 22,  2009  14:40 नवंबर Last Updated :
दुनिया से
राना के घर से अलकायदा के वीडियो टेप बरामद
वार्ता
वाशिंगटन, शनिवार, नवंबर 7, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
भारत और डेनमार्क पर हमले की साजिश रचने वाले लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी तहव्वुर हुसैन राना के शिकागो स्थित मकान से संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) को अलकायदा के सरगना ओसामा बिन लादेन और अन्य आतंकवादियों के भड़काऊ भाषणों वाले दो वीडियो टेप बरामद हुए हैं।

ये वीडियो टेप अलकायदा के मीडिया विभाग ने बनाए हैं तथा इनमें से एक टेप का शीर्षक 'डेनमार्क दूतावास पर बमबारी' है। अभियोजकों ने शिकागो की अदालत में इन वीडियो टेप के बारे में जानकारी दी।

वीडियो टेप की डीवीडी 18 अक्टूबर को छापे के दौरान राणा के घर में लीविंग रूम में मिली थी।

पाकिस्तानी मूल के कनाडा के नागरिक राना को अक्टूबर में डेविड कोलमैन हैडली के साथ शिकागो में उस वक्त गिरफ्तार किया गया था जब वे नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय प्रतिरक्षा महाविद्यालय, देहरादून के दून स्कूल, मसूरी के वुडस्टाक तथा कई अन्य स्थानों पर हमले की साजिश रच रहे थे। भारतीय अधिकारी हेडली से पूछताछ के लिए अमेरिका पहुंच चुके हैं।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
फोकस
मेघालय के राजभवन में लगभग 50 वर्ष पुराना लोहे का संदूक रहस्य का केंद्र बना हुआ है। कइयों ने इसे खोलने की कोशिश की लेकिन कोई भी सफल नहीं हो सका।