• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
B2B
 IST 21,  2010  00:26 मार्च Last Updated :
खेल
मांजरेकर ने सचिन के सिर फोड़ा हार का ठीकरा
वार्ता
नई दिल्ली, शनिवार, नवंबर 7, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (2)
पूर्व टेस्ट क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने हैदराबाद में संपन्न पांचवे वनडे मैच में भारतीय टीम की महज तीन रनों से हार के लिए मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर पर उंगली उठाते हुए कहा कि सचिन एक बार फिर टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचाकर फिसल गए।

मांजरेकर ने कहा कि मुझे पता था कि सचिन आखिरकार टीम को निराश कर जाएंगे जैसा उन्होंने पहले भी किया है। पहले भी कई ऐसे मौके रहे हैं जब सचिन टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचाकर खुद ही फिसल गए और अब एक बार फिर उन्होंने ऐसा ही किया। एक वेबसाइट ने मांजरेकर के हवाले से कहा कि सचिन को खुद भी इस तरह आउट होने से पछतावा हो रहा होगा और उन्होंने पुछल्ले बल्लेबाजों के लिए कुछ ज्यादा ही रन छोड़ दिए थे।

गौरतलब है कि जीत के लिए जरूरी 351 रनों के पहाड़ का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की ओर से सचिन ने 141 गेंदों में 175 रन बनाए लेकिन आखिरकार टीम यह मैच महज तीन रनों से हार गई और सात मैचों की सीरीज में 3-2 से पिछड़ गई। कभी तेंदुलकर के साथ बल्लेबाजी कर चुके मांजरेकर ने हालांकि विश्व चैंपियन टीम के खिलाफ मास्टर ब्लास्टर की इस आतिशी पारी की तारीफ भी की।

उन्होंने कहा कि सचिन ने बेहद ही आक्रामक पारी खेली। हर बार वह भारत के लिए रन बनाते हैं और हर बार आप उन्हें पसीने से तर-बतर देखेंगे जिसके बाद आश्चर्य होता है कि आखिरकार इस 'लिटिल मास्टर' में कितना दम है। क्रिकेट प्रति सचिन के जज्बे का सलाम करते हुए मांजरेकर ने कहा कि उन्होंने बेहद संयम और एकाग्रता के साथ एक मैराथन पारी खेली। कई वर्षों के बाद भी उनकी रन बनाने की भूख शांत नहीं हुई है। हालांकि मांजरेकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही इस सीरीज के दौरान मैदान पर जुटने वाली दर्शकों की भीड़ पर भी अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ मैचों की इस तरह भीड़ होना वनडे के भविष्य के लिए अच्छी खबर है।
टिप्पणियां:
पढ़ें (2)
टिप्पणियां
मांजरेकर tum ne kaya ki bharti team ke liye. tum ko sachin ke ooper टिप्पणी karna sarm nahi aati
rahul, rahul1@gmail.com, Delhi
सचिन तुमने बहुत बढ़िया पारी खेली।
shailendra pant, pantshailendra@gmail.com, delhi
 
खोजें
 
फोकस
"मैं भूखी थी। उन्होंने मुझे दो दिन से खाने के लिए कुछ नहीं दिया था इसलिए मैंने पालतू कुत्ते के लिए रखी नमकीन खा ली थी।"