• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
B2B
 IST 12,  2010  19:38 मार्च Last Updated :
दुनिया से
'मुश्किलों के बावजूद अफगान में कार्य जारी रखेंगे'
वार्ता
संयुक्त राष्ट्र, शनिवार, नवंबर 7, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने कहा है कि तमाम मुश्किलों के बावजूद संयुक्त राष्ट्र का अफगानिस्तान में कार्य जारी रहेगा। अफगानिस्तान के दौरे पर आए मून ने संवाददाताओं से कहा कि संरा कर्मचारियों के अतिथि गृह पर हाल में हुए हमले के मद्देनजर अफगानिस्तान में तैनात करीब 200 संरा कर्मियों को अस्थायी तौर पर देश के बाहर पदस्थापित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान से अस्थायी तौर पर हटाये जाने वाले संरा कर्मियों की संख्या 600 नहीं है जैसा कि मीडिया ने बताया है। हम अफगानिस्तान से पूर्ण रूप से नहीं हट रहे हैं। हम ऐसी घटनाओं से विचलित होने वाले नहीं है। अफगानिस्तान में हमारा कार्य जारी रहेगा। अफगानिस्तान में संरा के हमारे सहयोगियों को कुछ दिन कम ही कर्मचारियों के साथ काम चलाना होगा।

उल्लेखनीय है कि गत 28 अक्टूबर को अफगानिस्तान में स्थित संयुक्त राष्ट्र के अतिथि गृह पर हुए आत्मघाती हमले के बाद श्री मून ने संरा के सुरक्षा सलाहकारों के साथ विचार विमर्श किया। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुए इस हमले में संरा के पांच कर्मचारी मारे गए थे। अफगानिस्तान में संरा के करीब पांच हजार 600 कर्मचारी हैं जिसमें से 80 प्रतिशत अफगानी हैं।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
फोकस
राजकुमारी डायना को उनके पुरुष मित्र डोडी फैयाद से अलग करने के लिए उन्हें डराने का एक प्रयास किया गया था। एक वकील का कहना है कि इसी प्रयास में डायना की मौत हो गई...