• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 22,  2009  14:22 नवंबर Last Updated :
दुनिया से
पाकिस्तान ने आठ भारतीय मछुआरों को रिहा किया
भाषा
वडोदरा, शनिवार, नवंबर 7, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
पाकिस्तान मैरीन सिक्यूरिटी एजेंसी (पीएमएसए) ने शनिवार को आठ भारतीय मछुआरों को रिहा करने का आदेश दे दिया। उल्लेखनीय है कि पाक ने बृहस्पतिवार को जल सीमा के उल्लंघन के आरोप में आठ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया था।

अधिकारियों ने बताया कि आठों भारतीय मछुआरों की उम्र और उनकी पारिवारिक स्थिति को देखते हुए उन्हें छोड़ने का निर्णय लिया गया है। पीएमएसए ने कच्छ क्षेत्र के झकुआ तट पर सरक्रीक इलाके में चार नावों समेत 21 मछुआरों को पाकिस्तानी जल क्षेत्र में घुसने के आरोप में अपने हिरासत में ले लिया था।

जांच के बाद पीएमएसए अधिकारियों ने ‘दिव्य प्रकाश’ नामक नाव को वापस पोरबंदर भेजने का निर्णय लिया। लेकिन उन्होंने ‘विश्वजीत’, ‘लक्ष्मीसरोवर’ और ‘कृष्णाराज’ नामक नाव समेत 13 नाविकों को हिरासत में ले लिया।

पीएमएसए द्वारा छोड़े गए आठ नाविकों के पोरबंदर के नवी बंदर में वापस लौटने पर उनसे राज्य और केन्द्रीय एजेंसियों ने पूछताछ की। नवी बंदर पुलिस थाने में दर्ज कराए गए बयान में मछुआरों ने कहा, ‘‘वृद्धावस्था और गरीब परिवारों से संबंधित होने के कारण हमें छोड़ दिया गया।’’
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें