• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 22,  2009  14:14 नवंबर Last Updated :
भारत से
स्थिर सरकार देना चाहते थे इसलिए हुई देरी : चव्हाण
वार्ता
मुंबई, शनिवार, नवंबर 7, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने मंत्रिमंडल के गठन के बाद कहा कि सरकार बनाने में इसलिए देर हुई क्योंकि कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी लोगों को एक स्थिर सरकार देना चाहती थी।

राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह के बाद मंत्रालय में मीडियाकर्मियों के सरकार बनने में एक पखवाड़े का समय लगने के बारे में पूछे जाने पर श्री चव्हाण ने कहा कि इस दौरान हम प्रदेशवासियों को एक मजबूत और स्थिर सरकार देने के लिए चर्चा कर रहे थे इसलिए देरी हुई। उनके साथ उप मुख्यमंत्री छगन भुजबल मौजूद थे।

चव्हाण ने कहा कि हमारी सरकार चुनावी घोषणापत्र पर समयबद्ध अमल की कोशिश करेगी। चव्हाण ने प्रदेश की स्थापना के स्वर्ण जयंती वर्ष में मुख्यमंत्री बनाये जाने पर प्रसन्नता जताई और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव राहुल गांधी तथा राकांपा अध्यक्ष शरद पवार के प्रति आभार जताया।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें