हेडली से संबंध में 5 पाक सैन्य अधिकारी गिरफ्तार
भाषा
न्यूयॉर्क,
बृहस्पतिवार,
नवंबर 19,
2009
अमेरिकी नागरिक डेविड कोलेमन हेडली के जरिए भारत में बड़े आतंकी हमलों की साजिश रचने की लश्कर-ए-तैयबा की योजना से जुड़े होने के आरोप में पाकिस्तान में पांच और लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें से कुछ वर्तमान तो कुछ पूर्व सैन्य अधिकारी हैं।
न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी एक खबर में गुरुवार को कहा, ‘‘पाकिस्तानी अधिकारियों ने लश्कर-ए-तैयबा की योजना से जुड़े होने के आरोप में पांच और लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें से कुछ पूर्व तथा कुछ वर्तमान सैन्य अधिकारी हैं।’’