• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
B2B
 IST 12,  2010  19:48 मार्च Last Updated :
भारत से
खूनी दरवाजा रेप केस का एक गुनहगार बरी
एजेंसियां
नई दिल्ली, सोमवार, फरवरी 8, 2010
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
दिल्ली उच्च न्यायालय ने मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (एमएएमसी)की एक छात्रा के साथ खूनी दरवाजे में वर्ष 2002 में हुए सामूहिक बलात्कार के मामले के दो दोषियों में से एक की उम्रकैद की सजा सोमवार को बरकरार रखी। न्यायालय ने कहा कि यह मामला अमानवीय ही नहीं, बल्कि नृशंस भी था। न्यायालय ने निचली अदालता द्वारा दोषी करार दिए गए एक अन्य आरोपी को बरी कर दिया।

न्यायमूर्ति प्रदीप नंदराजोग और सुरेश कैत की खंडपीठ ने राहुल की उम्रकैद की सजा बरकरार रखते हुए कहा, "उसने अमानुषिक ही नहीं बल्कि नृशंस व्यवहार भी किया।" न्यायालय ने अमित नाम के एक अन्य आरोपी को यह कहकर बरी कर दिया कि वह अपनी सजा पूरी कर चुका है। न्यायालय का सोमवार का फैसला निचली अदालत द्वारा राहुल और अमित को दोषी ठहराने के पांच साल बाद आया है। पीड़िता एमएएमसी की चौथे वर्ष की छात्रा थी। उसके साथ 15 नवंबर 2002 को दोनों दोषियों ने खूनी दरवाजा में चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया था। निचली अदालत ने 2005 में इस मामले में शामिल दो अन्य लोगों को बरी कर दिया था
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
फोकस
राजकुमारी डायना को उनके पुरुष मित्र डोडी फैयाद से अलग करने के लिए उन्हें डराने का एक प्रयास किया गया था। एक वकील का कहना है कि इसी प्रयास में डायना की मौत हो गई...