• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 20,  2009  13:14 नवंबर Last Updated :
विस्तृत ब्लॉग
 
दयनीय भारत
हम भले ही इस बात पर गर्व करते फिरें कि हम दुनिया की उभरती हुई महाशक्ति हैं, दुनिया का सबसे विशाल लोकतंत्र हैं, परमाणु हथियारों से संपन्न दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेनाओं में से एक हमारे पास हैं। हम अमेरिका को अपना मित्र बताते नहीं थकते, लेकिन दुनिया की नजरों में हमारी हैसियत क्या है जरा इसकी एक बानगी देखिए।
हमारी आर्थिक राजधानी पर हुए हमले में किसका हाथ है, सबूत लेकर हम अमेरिका के चक्कर काटते रहे और अमेरिका ने पाकिस्तान को दे जाने वाली सैन्य और असैन्य सहायता राशि को तीन गुना कर दिया। ये जानते हुए भी की उस सहायता का इस्तेमाल भारत विरोधी कार्यों मे होना है। हमारा एक दूसरा पड़ोसी चीन, जिससे हमारा आयात सबसे ज़्यादा है और जो हमे विश्व मंच पर परेशान करने का कोई मौका नहीं छोड़ता, हमारी सीमाओं पर अतिक्रमण करता रहता है और हम शांति बनाए रखते हैं, बस यह सोचकर कि कहीं वह गुस्सा न हो जाए। आतंकवादी हमले होते रहते हैं और हम अबकी बार दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी, यह कहकर पिछला सब कुछ भूल जाते हैं। और तो और उस बांग्लादेश को देखिए जो भारत विरोधी गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है और भारत के वांछित आतंकियों को सौंपने से साफ-साफ मना कर देता है। ये तो खैर बाहर वालों की बात हुई। अब जरा अपने अंदर के हालातों पर गौर फरमाएं। कश्मीर से लेकर पूर्वोत्तर तक हम आतंकवाद से ग्रस्त हैं, बिहार, बंगाल, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, इन राज्यों में नक्सलियों ने हमारी नाक में दमकर रखा है। कहीं हम क्षेत्रवाद को लेकर लड़ रहे हैं, कही भाषा को लेकर और फिर भी दुनिया का शक्तिशाली देश बनने का सपना पाले बैठे हैं।
सबसे पहले तो हमें अपनी कायरों वाली मानसिकता बदलनी होगी। जब श्रीलंका लिट्टे जैसे दुनिया के सबसे बड़े आतंकवादी संगठन को खत्म कर सकता है, तो हम क्यों इतने असहाय से नजर आते हैं। आतंकवादी हमलों के बाद सबूत लेकर अमेरिका के पीछे भागने की आदत को छोड़ना होगा और उससे भी पहले भाषा और क्षेत्र को छोड़कर हिन्दुस्तानी बनना होगा।
सन्दीप प्रजापति,sandeepprajapati1983@gmail.com
खोजें
 
फोकस
वैज्ञानिकों ने एक ऐसा स्प्रे विकसित किया है जो शीघ्र वीर्यपात पर अंकुश लगाता है और सेक्स के आनंद का काल पांच गुना बढ़ाता है।